English का एक word हैं introspection ओर बेहतर कहें तो self introspection. तो आज सिर्फ और सिर्फ सवाल वो भी देश के भावी युवा से !!
आज मैं भारत के हर युवा से पूछना चाहता हूँ—
आख़िर चल क्या रहा है? देश में , समाज में, उनके निजी जीवन में, परिवार में , विदेश में?
जब भी किसी युवा को देखता हूँ, मन में एक स्वाभाविक जिज्ञासा उठती है—
वह आज क्या सोच रहा है? क्या वो सच में कुछ सोच रहा है या बस ऐसे ही चलते जा रहा है हवाओ के साथ ?
क्या वो सोच रहा है अपने भविष्य के बारे में? अपने देश के बारे में? अपने समाज, परिवार और खुद अपनी पहचान को लेकर?
मैं पूछना चाहता हूँ कि युवा के मन में कौन कौन से सवाल हैं?
क्या आज का युवा एक साथ कई दुनियाओं में जी रहा है?
-
निजी जीवन में:
नौकरी मिलेगी या नहीं, क्या उस अनुरूप उसके पास वो तमाम विधाएं हैँ या लाने का प्रयास कर रहा है?
जो पढ़ाई की है, उसका उपयोग होगा या नहीं?
मानसिक तनाव, तुलना और असुरक्षा क्यों बढ़ रही है सोचता है ? -
परिवार में:
परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन कैसे बने?
क्या वो सामंजस्य बिठा रहा है? -
समाज में:
क्या बराबरी, सम्मान, सुरक्षा और अवसर क्या सच में सबको मिल रहे हैं इस विषय में सोचता है?
जाति, धर्म और पहचान की राजनीति हमें जोड़ रही है या बाँट रही है सोच रहा है ? -
देश और दुनिया में:
युद्ध, जलवायु परिवर्तन, बेरोज़गारी, तकनीक—
क्या हमारा भविष्य सुरक्षित है? अमेरिका, रूस, यूरोप, अफ्रीकी देश, Israel , Palestine , पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और अन्य देशों को लेकर वो क्या सोचता है? या सोचता भी है या नहीं? भ्रष्टाचार , युद्ध, राजनीति, व्यापार, अर्थव्यवस्था और तमाम ढेर सारी चीज़ो को लेकर जिनका सरोकार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से So called GenZ से है.
क्या आज का युवा मुद्दों पर बात करना चाहता है? आखिर उनके मुद्दे क्या हैं?
क्या आज का युवा चाहता है कि चर्चा हो—
-
रोज़गार और स्टार्टअप पर
-
शिक्षा की गुणवत्ता और समान अवसरों पर
-
मानसिक स्वास्थ्य पर
-
भ्रष्टाचार और जवाबदेही पर
-
महिलाओं की सुरक्षा और समानता पर
-
जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पर
-
तकनीक, AI और भविष्य की नौकरियों पर
क्या युवा चाहता है कि सदन इन मुद्दों पर चले,
क्या युवा चाहता है की नेता इन विषयों पर बात करें, युवा bureaucracy, जूडिशीएरी के बारें क्या सोचता है ?
क्या युवा नारों और वादों से खुश है भले वो दावे और वादे पूरे हो या न हो?
विकास क्या है एक युवा की नज़र से? किसे विकास कहते है आज के युवा?
क्या युवा के लिए विकास सिर्फ़ सड़क, पुल या इमारत है?
उसके लिए विकास का अर्थ क्या ये चीजे नहीं होनी चाईए?—
-
सम्मानजनक रोज़गार
-
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
-
सुरक्षित और स्वस्थ जीवन
-
अपनी बात कहने की आज़ादी
-
आगे बढ़ने का समान अवसर
युवा क्या देखता है, क्या सोचता है?
आज के युवाओं के रोल मॉडल आखिर कौन हैं और क्यूँ हैं
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है—
क्या सिस्टम युवा को ईमानदार रोल मॉडल दे पा रहा है?
Comments
Post a Comment